Crime News: गैस सिलेंडर चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी किए 10 सिलेंडर बरामद

On: June 8, 2025 6:02 PM
Follow Us:
टीम ने घरेलू सिलेंडर चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के चार आरोपियों को काबू किया है। इतना ही नही पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए 10 घरेलू सिलेंडर भी बरामद किए हैं।

Crime News: भिवाडी पुलिस को मिली बडी सफतला: गैस सिलेंडर चोरी गिरोह गिरोह के चार आरोपी काबू
भिवाड़ी पुलिस को रविवार को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने घरेलू सिलेंडर चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के चार आरोपियों को काबू किया है। इतना ही नही पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए 10 घरेलू सिलेंडर भी बरामद किए हैं।

बता दे कि राजस्थान के भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ सत्यनारायण बार बार सिलेंडर चोरी की कई शिकायतें मिल रही थी। एक दिन भिवाडी के सुरेश कुमार ने दिनदहाडे घर से सिलेंडर चोरी होने मामला दर्ज करवाया था।Crime News

इसी तरह तीन मई को कीरपाल सिंह और एक जून को कृष्णा यादव के घर से भी सिलेंडर चोरी होने की शिकायतें पुलिस को मिली थी। बार बार हो रही चोरी से पुलिस परेशान थी।

टीम बनाकर की कार्रवाई: इसी को लेकर भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने लगातार बढ़ रही सिलेंडर चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए।

फुटेज से खुला राज: तीन जून को थानाधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली कि चार संदिग्ध व्यक्ति कैपिटल मॉल के पास खड़े हैं, जो सिलेंडर चोरी कर उसकी बेचने के प्रयास में है। टीम ने उनको काबू किया तो सारा मामले का खुलासा हो गया।

आरोपितों ने गत एक मई को कृष्णा यादव के मकान से हुई सिलेंडर चोरी की वारदात को कबूल कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए 10 घरेलू सिलेंडर भी बरामद किए हैं।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now