Haryana News: बावल बिजली कार्यालय में एसई ने उपभोक्ता की सुनी शिकायतें

On: March 13, 2026 8:16 PM
Follow Us:
बावल बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायतें सुनीं, पीएम सूर्य घर योजना के तहत 26 लाख की सब्सिडी वितरित

 

Haryana News:  बिजली विभाग के एसई P K Chauhan ने शुक्रवार को बावल स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय का दौरा किया और उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यालय में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन पर एसई ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए त्वरित निवारण सुनिश्चित किया।Haryana News

26 लाख रुपये की सब्सिडी के चेक किए वितरित: इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर सब्सिडी का लाभ भी उपभोक्ताओं को दिया गया। योजना के अंतर्गत 52 उपभोक्ताओं को कुल 26 लाख रुपये की सब्सिडी के चेक वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य घरों में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देना और बिजली खर्च को कम करना है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल सके।Haryana News

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर Omendra Kumar Bhardwaj एक्सईएन सबअर्बन रेवाड़ी, Ejaz Ahmed एसडीओ पाली गोठड़ा तथा Ravindra Kumar एसडीओ बावल सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से योजनाओं का लाभ लेने और किसी भी समस्या की जानकारी विभाग को देने की अपील की।Haryana News

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now