Breaking News: पूरे हरियाणा में ओनलाईन रजिस्ट्री जारी है लेकिन देखने में आ रहा है कई तहसीलों में रजिस्ट्री के आवेदन रद्द कर दिए जाते है। डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को रेवाड़ी जिला सचिवालय के सभागार में राजस्व विभाग की बैठक ली तथा अधिकारियों को ऑनलाइन Online Property Registry रजिस्ट्री का आवेदन रद्द करने का जबाव मांगा गया।ये भी पढें:CJM अमित वर्मा ने किया नशा मुक्ति केंद्र रेवाड़ी का किया औचक निरीक्षण
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि ऑनलाइन रजिस्ट्री करवाने में आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए। ऑनलाइन जमीन की रजिस्ट्री करवाने का कोई आवेदन अस्वीकृत किया जाता है, उसके लिए कोई ठोस व वाजिब कारण जरुर हो।
रेवाड़ी में 500 से ज्यादा रजिस्ट्रियों के आवेदन हुए रद्द
डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व विभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था के अनुसार रेवाड़ी, बावल, डहीना, धारूहेड़ा, कोसली, मनेठी, नाहड़, पाल्हावास तहसील में 9 हजार 747 रजिस्ट्री हो चुकी हैं। इनमें से करीब 500 रजिस्ट्रियों के आवेदन रद्द किए गए हैं। जिनकी वजह जमीन का तकसीम ना होना, मालिकाना हक सही नहीं पाया जाना, जमीन रिहायशी एरिया से बाहर होना, सेक्शन 7 ए लागू होना आदि बताई गई है।ये भी पढें:धारूहेड़ा फ्लाईओवर के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
16 अप्रैल शुरू होगा जनगणना का कार्य: उपायुक्त ने कहा कि वह किसी भी समय रजिस्ट्री को चेक कर सकते है। अगर ऑनलाइन आवेदन नामंजूर किए जाने का कोई ठोस कारण नहीं मिला तो उस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देसवाल को निर्देश दिए कि इंतकाल, तकसीम गिरदावरी आदि मामलों का तेजी से निपटारा किया जाए। प्रतिदिन कम से कम दो मामलों का निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल से जिला में जनगणना का कार्य शुरु होने वाला है, इसके लिए जनगणना के खंड जल्दी बनाए जाएं।ये भी पढें:Haryana News: हरियाणा में ऑनलाइन पास होगा मकानो का नक्शा, 1144 नई सड़कों का होगा निर्माण
उन्होंने कहा कि जनगणना के कार्य में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे अपनी ट्रेनिंग लेकर कर्तव्य का निष्ठा से निवर्हन करें। जनगणना के आधार पर ही देश की नई विकास योजनाएं और नीतियां निर्धारित की जाती हैं। एक मई से यह अभियान घर-घर जाकर चलाया जाएगा। DC rewari ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूरा किया जाए।Breaking News
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी निशानदेही के आवेदनों का भुगतान होने के बाद इन पर तत्काल प्रभाव से कार्य शुरु कर दें। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देसवाल ने डीसी को विश्वास दिलाया कि उनके निर्देश की पालना की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार अशोक कुमार, श्याम सुंदर, हरिकिशन, अमित व कानूनगो उपस्थित रहे।ये भी पढें:Inflation Rise: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच अचानक बढ़ी महंगाई, खाने पीने की चीज से लेकर दवाइयों तक के बढे दाम











