Breaking News: हरियाणा पुलिस का बडा फैसला: इस शहर में डीजे बजाने वालो की खैर नहीं ?

On: December 8, 2025 7:51 AM
Follow Us:

Breaking News: हरियणा के इस जिले में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए (SP Rewari)  पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बडा फैसला लिया है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने आदेश जारी किए हैं कि रेवाड़ी में रात 10 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर किसी ने बजाया तो कानून कार्रवाई होगी।

क्यों लिया ये फैसला: बता दे कि आवासीय कॉलोनियों में स्थित सामुदायिक केंद्रों और बैंक्वेट हॉल में होने वाले कार्यक्रमों में तेज आवाज की समस्या सामने आई है। बार बार कहने पर डीजे बजाये जा रहे है। डीजे और आतिशबाजी से विद्यार्थी, बीमार और आम लोगों को परेशान है। इसी को लेकर रेवाड़ी में रात 10 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर किसी ने बजाया तो कानून कार्रवाई होगी।Breaking News

बैंक्वेट हॉल संचालकों को लिए ये आदेश: पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। डीजे संचालक, बैंक्वेट हॉल मालिक और आयोजक पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीजे उपकरण को जब्त भी किया जाएगा। बैंक्वेट हॉल संचालकों को गेट पर बड़े अक्षरों में दो नियम लिखने होंगे। पहला- हथियार लेकर प्रवेश वर्जित है। दूसरा- रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। बुकिंग के समय आयोजकों को इन नियमों की जानकारी देना अनिवार्य होगा।

सजा का है प्रावधान: बता दे कि नियमों का उल्लंघन करने पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और ध्वनि प्रदूषण एक्ट के तहत सजा का प्रावधान है। ध्वनि प्रदूषण से रक्तचाप और श्रवण क्षमता प्रभावित होती है। यह मनुष्य के व्यवहार और पशु-पक्षियों पर भी नकारात्मक असर डालता है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now