Breaking News: भगत सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर 23 को, जानिए रक्तदान क्यों है जरूरी ?

On: March 22, 2026 11:13 AM
Follow Us:
Blood donation camp

Breaking News: धारूहेड़ा: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की स्मृति में गांव भटसाणा में 23 मार्च, रविवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में रक्तदान देने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र पुरस्कृत किए जाएंगें। Breaking News

क्तदान महादान: रक्तदान केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए ही नहीं, बल्कि दान करने वाले व्यक्ति के लिए भी फायदेमंद होता है। बता दे कि नियमित रूप से रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का निर्माण तेजी से होता है, जिससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। यह हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मददगार माना जाता है। Breaking News

कितने माह मे कर सकते है रक्तदान: विशेषज्ञों के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित होती है और इसमें किसी प्रकार का संक्रमण का खतरा नहीं होता, क्योंकि सभी उपकरण पूरी तरह से स्टरलाइज्ड और एक बार उपयोग वाले होते हैं। रक्तदान के बाद थोड़ी देर आराम और सही खानपान से व्यक्ति सामान्य दिनचर्या में लौट सकता है।

जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी: बता दे कि लोगों के मन मे एक धारणा बनी हुई है रक्तदान से कमजोरी आती है। ऐसे रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि जरूरत के समय किसी भी मरीज को खून की कमी का सामना न करना पड़े। यह एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं और मानवता के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है।

इस शिविर का उद्देश्य युवाओं और ग्रामीणों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

भटसाना में रक्तदान शिविर 23 को: बता दे धारूहेड़ा के गांव भटसाणा में सामाजिक संगठनो के सहयोग से 23 मार्च को स्वेच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है।संदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए हर साल शिविर लगाया जाता है। शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

 

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now