Big Accident: हरियाणा के झज्जर के दादरी तोय के निकट शनिवर सुबह सुबह नेशनल हाईवे पर एक निजी कंपनी की बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक भी चोटिल हुआ। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि बस झज्जर के सिलानी गेट से फरुखनगर की ओर जा रही थी, जिसमें कुल 52 यात्री सवार थे। ये यात्री ज्यादातर निजी कंपनी के कर्मचारी थे। सुबह करीब 7 बजे दादरी तोय के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक का चालक अचानक झपकी में आ गया।Big Accident
डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुसा : ‘ ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुस गया और सीधा बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं ट्रक चालक भी घायल होने के कारण मौके पर ही फंस गया, लेकिन स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।Big Accident
दो घंटे लगा जाम: हादसे की सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस और एम्बुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। ट्रक और बस दोनों को क्रेन की मदद से हटाया गया, जिससे हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही।Big Accident













