Breaking News: नव पदोन्नत हुए दोनो सहायक उप निरीक्षक को दी शुभकामनाए : आईजी अशोक कुमार

On: June 4, 2025 8:12 PM
Follow Us:

Breaking News: साऊथ रेंज आईजीपी अशोक कुमार, आईपीएस ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए।

रेंज में तैनात पदोन्नति पाने वाले मुख्य सिपाही किरान्ता कुमारी व पोप सिंह के कंधों पर स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।Breaking News

उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम है इसलिए सेवा, सुरक्षा और सहयोग को अपना परम दायित्व मानते हुए सराहनीय कार्य कर समाज में पुलिस की बेहतर छवि के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर मुकेश कुमार उप अधीक्षक कार्यालय, राजेश पी ए व एएसआई पिन्टू व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

साऊथ रेंज आईजी अशोक कुमार, आईपीएस ने नव पदोन्नत हुए दोनो सहायक उप निरीक्षक (क्लेरीकल) को शुभकामनाए देते हुए कहा अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें।

 

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now