Breaking news: गुस्साए लोगों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय पर काटा बवाल

On: December 9, 2025 2:19 PM
Follow Us:
गुस्साए लोगों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय पर काटा बवाल

Breaking news: भिवाड़ी। पिछले 10 दिनों से यूआईटी सेक्टर-8 में पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप होने से लोग परेशान है। गुस्साए लोगों ने भिवाड़ी बाईपास स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इतना नहीं लोगों ने पानी की मांग को लेकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई । हमांगा करते चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चे कार्यालय में ताला जड़ने व सड़क जाम करने को मजबूर होंगें।Breaking news

महिलाओं ने सुनाई खरी खोटी: विरोध करने व हंगामा करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि फोन करने पर कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हैं। सेक्टर-8 के पार्क में अलग से बोरिंग लगी हुई है लेकिन कर्मचारी जानबूझकर उसका पानी सेक्टर-9 में सप्लाई कर रहे हैं। लोगों ने पानी की मांग को लेकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई ।Breaking news

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now