हरियाणा के फरीदाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने छांयसा थाने में तैनात एडिशनल एसएचओ एसआई प्रदीप को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की यह कार्रवाई गुरुवार देर रात को की गई।
जानिए क्या है मामला’ बता दे फरीदाबाद के छांयसा गांव निवासी संजय के चचेरे भाई की वैन से 13 फरवरी को एक सड़क हादसा हो गया था। इस दुर्घटना में बाइक सवार रोहित और उसका मामा घायल हो गए थे। घायल पक्ष की शिकायत पर वैन चालक के खिलाफ छांयसा थाने में मामला दर्ज किया गया था । इस मामले जांच एसआई प्रदीप कर रहे थे। बाद में दोनों पक्ष एक ही गांव के होने के कारण आपसी सहमति से समझौता कर लिया गया।
मांगी रिश्वत, समझोता करवाने के लिए: शिकायत कर्ता का आरोप है है कि समझौते के आधार पर मुकदमे में राहत देने और कार्रवाई से बचाने के लिए जांच अधिकारी एसआई प्रदीप ने संजय के चचेरे भाई से 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांगें। उसने कई बार अपील की लेकिन वो 40 लेने की मांग पर अडे रहे।
परेशान होकर एसीबी को दी शिकायत‘ बार बार परेशान करने से तंग आकर पीडित ने एससीबी को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत के 40 हजार बरामद किए।













