धारूहेड़ा: सेक्टर-6 में 9 अगस्त से गूंजेगी श्री शिव महापुराण कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

On: August 3, 2026 6:42 PM
Follow Us:
SHIV PURAN KATHA

धारूहेड़ा / रेवाड़ी (Best24News): औधोगिक कस्बे धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में सावन/भाद्रपद के पावन अवसर पर सात दिवसीय दिव्य ‘श्री शिव महापुराण कथा’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा सेवा समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

वृंदावन के बालकृष्ण महाराज करेंगे कथा का वाचन

श्रीमद्भागवत कथा सेवा समिति के अध्यक्ष डीके शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक भवन, सेक्टर-6, धारूहेड़ा में प्रतिदिन सायं 3:15 बजे से रात्रि 7:15 बजे तक कथा होगी।इस मौके पर श्रीधाम वृंदावन से पधार रहे पूज्य बालकृष्ण महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का रसपान कराएंगे।

 

Dharuhera: Shri Shiv Mahapuran Katha to resonate in Sector-6 starting August 9.
Dharuhera: Shri Shiv Mahapuran Katha to resonate in Sector-6 starting August 9.

9 अगस्त को निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा

सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन रविवार, 9 अगस्त को सुबह एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर (विवेकानंद गेट, सेक्टर-6, धारूहेड़ा) से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल (सामुदायिक भवन) पहुंचेगी। शिवमहापुराण हिन्दू धर्म के प्रमुख अठारह महापुराणों में से एक अत्यंत पवित्र ग्रंथ है, जो भगवान शिव की महिमा, उनके स्वरूप और उपासना को समर्पित है। इसमें लगभग २४,००० श्लोक और सात संहिताएँ (भाग) हैं।

 

 

शिव पुराण’ एक प्रमुख तथा सुप्रसिद्ध पुराण है, जिसमें परब्रह्मा परमेश्‍वर के ‘शिव’ (कल्‍याणकारी) स्‍वरूपका तात्त्विक विवेचन, रहस्‍य, महिमा एवं उपासना का विस्‍तृत वर्णन है। भगवान शिव पंचदेवों में प्रधान कहे गए हैं। इस पावन पुराणमें महर्षि वेदव्‍यास ने भगवान् शिव को अव्‍यक्‍त, अजन्‍मा,सृष्टि-रचना का मूल कारक,पालक एवं संहारक कहकर उनके निराकार और साकार स्‍वरूप का परिचय दिया है। इस पुराण में शिव तत्‍व के विस्‍तृत विवेचन के साथ-साथ शिव-अवतार महिमा और उनकी शिक्षाप्रद, रोचक, मनोहारी एवं प्रेरणादायी लीला-कथाओं का सुंदर संयोजन है। इसके अतिरिक्‍त इसमें भगवान् शिव की पूजा-पद्धति और अनेक ज्ञानप्रद आख्‍यानों का समावेश है।

16 अगस्त को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा के माध्यम से भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य चरित्र, शिव महिमा तथा सनातन संस्कृति के गूढ़ आध्यात्मिक संदेशों का प्रसार किया जाएगा।

सात दिवसीय कथा के सफल समापन पर रविवार, 16 अगस्त को सुबह हवन-यज्ञ व पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत विशाल प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन होगा। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों व धर्मप्रेमी बंधुओं से परिवार सहित कथा में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now