धानक धर्मशाला मंदिर बगीची रेवाड़ी के चुनाव संप्नन, जानिए कौन बने प्रधान

On: June 7, 2026 5:44 PM
Follow Us:
धानक धर्मशाला मंदिर बगीची रेवाड़ी के चुनाव संप्नन, जानिए कौन बने प्रधान

रेवाड़ी: धानक धर्मशाला मंदिर बगीची जिला रेवाड़ी के नई प्रबंधन कार्यकारिणी के रविवार को शांतिपूर्ण व्यवस्था में सम्पन्न हुए। तीन साल के ये पदाधिकारी चुने गए है। चुनाव में सिलाई मशीन के चुनाव चिन्ह में प्रधान पद पर धर्मेंद्र मोरवाल की 11 मत से जीत हुई।

चुनाव अधिकारी सतवीर सिंह यादव ने बताया नई प्रबंधन कार्यकारिणी के लिए चुनाव रविवार प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक मतदान किया गया।धानक धर्मशाला मंदिर बगीची के 252मतदाता में से 170 मतदाताओं ने मतदान किया।मतदान के उपरांत मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए गए।

उन्होंने बताया प्रबंधन कार्यकारिणी के मतदान में प्रधान पद के लिए धर्मेंद्र मोरवाल के सिलाई मशीन को 81 मत, अनिल कुमार उगता सूरज 70 मत ही मिले, जबकि तीसरे उम्मीदवार राजेश कुमार 16 मिले जबकि इसके 3 मत कैंसिल रहा।

सचिव नितिन सिलाई मशीन को 86-सुभाष चन्द्र सोलंकी उगता सुरज 80व 4वोट कैंसिल,
कोषाध्यक्ष पद उमेश कुमार सिलाई मशीन 90मत- रामसिंह उगता सूरज 76 मत मिले जबकि 4 मत कैंसिल हुए।

इनका रहा योगदान: बता दे कि चुनाव को सम्पन्न करवाने में दिनेश वशिष्ठ, महेश वशिष्ठ,रमेश वशिष्ठ,उमेश भारद्वाज, सतपाल शर्मा, सूबेदार कृष्ण कुमार , सूबेदार जगत सिंह बोहरा, व दीपक शर्मा का विशेष सहयोग रहा।उन्होंने सभी उम्मीदवारों का चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Harsh Rajput

हर्ष चौहान Best News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। हर्ष चौहान स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों और देश विदेश की विश्वसनीय भाषा में खबरें प्रस्तुत करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now