रेवाड़ी: हरियाणा में महंगाई तेजी से बढती जा रही है। भाजपा के रोजगार, महंगाई व भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे केवल कागजों में सिमट कर रह गए है। इसी के विरोधम में आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से गांव नीमोठ, सुनारिया समेत कई गांवों में विरोध प्रदर्शन करते हुए जनसभाओं का आयोजन किया गया।Rewari News
सरकार की खामियो के चलते बढ रही महंगाई: संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने महंगाई, बेरोजगारी, भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में आंदोलन करने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को संगठन का झंडा सौंपकर जन जागृति अभियान की शुरुआत की।
संगठनात्मक ढांचा तैयार करने की जरूरत‘ इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियो ने सररकार के खिलाफ नारेबाजी भी की । खोल ब्लॉक के किसान नेता एवं प्रधान अमर सिंह राजपुरा ने किसान-मजदूर एकता को मजबूत करने के लिए गांव स्तर पर संगठनात्मक ढांचा तैयार करने की बात कही।Rewari News
अजय सिंह ने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और जन आंदोलनों में वालंटियर के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने झूठे दावे करके सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन जनता की समस्याओं को लेकर कोई गंभीर नहीं है।
पेपर लिक की समस्याएं हुई आम: संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसान-मजदूरों की समस्याओं के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियां जिम्मेदार हैं। राजेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में देश में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे युवाओं में निराशा और हताशा बढ़ी है।
आत्महत्या: बेरोजगारी से परेशान छात्र हताश होकर आत्महत्या कर रहे है। हर साल सरकार दावे कर करती है आगे से पेपर लिक नहीं होगा। लेकिन हर बार पेपर लिक हो रहा है। पढे लिखो रोजगार नहीं मिल रहा है। छात्र बरोजगारी से परेशान है।Rewari News













