Haryana News: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रोटरी क्लब की बडी पहल

On: March 26, 2026 6:01 PM
Follow Us:
Railways News:

Haryana News: रेवाड़ी: समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन ने रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर दान की हैं। इस पहल का उद्देश्य स्टेशन पर आने-जाने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग और अस्वस्थ यात्रियों को सहूलियत प्रदान करना है, ताकि उन्हें प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस सुविधा से विशेष रूप से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है।Haryana News

बुजुर्ग, दिव्यांग और अस्वस्थ यात्रियों को मिलेगा लाभ: इस दौरान रेलवे विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें एआरओ जितेंद्र यादव, डीसीएमआई राजकुमार शर्मा, एनडब्ल्यूआरईयू चेयरमैन मुकेश यादव, सीआरएस पूर्णचंद चोपड़ा, सीबीएस संजय मीणा और सीएचआई अशोक भैरवाल शामिल रहे।

पहल की सराहना: सभी अधिकारियों ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और स्टेशन पर सेवाओं में सुधार होगा। कार्यक्रम में जीआरपी रेल वार्डन सचिव एवं आरपीएफ मित्र रमेश वशिष्ठ सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी: क्लब की प्रधान नेहा शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी ऐसे जनहित कार्य जारी रहेंगे। क्लब सचिव अनुकूल शर्मा ने इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा प्रयास बताया, वहीं कोषाध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि अन्य संस्थाओं को भी इस तरह के कार्यों के लिए आगे आना चाहिए, जिससे समाज के जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभ मिल सके।Haryana News

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now