Dharuhera News: बुधवार को माता दिन कालोनी में श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। हनुमानजी मंदिर परिसर से बैंडबाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां आचार्य शिवदत्त शर्मा ने भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई।Dharuhera News

कथा व्यास आचार्य शिव दत्त शर्मा ने अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। कथा सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।
उन्होंने कहा कि नारद जी ने भक्ति देवी के कष्ट की निवृत्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक अनुष्ठान किया था। जहां संतकुमारों ने भागवत का प्रवचन करते हुए नारद के मन का संशय दूर किया। इसी कथा को धुंधकारी प्रेत ने अपने अग्रज से श्रवण किया और प्रेत योनि से मुक्ति पाकर विष्णु लोक को प्राप्त हुए। कथा व्यास ने कहा कि भगवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया ।
सुरेश शर्मा ने बताया कि कथा का एक अप्रैल को समापन होगा और 2 अप्रैल को हवन प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर नपा उप प्रधान अजय जांगिड़, सुभाष भारद्वाज, सुरेश शर्मा,राजेश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।













