फरीदाबाद पुलिस को मिली बडी सफलता: पाकिस्तानी जासूस रंगे हाथ दबोचा, जानिए कैसे हुआ खुलासा

On: March 23, 2026 5:52 PM
Follow Us:
फरीदाबाद पुलिस को मिली बडी सफलता: पाकिस्तानी जासूस रंगे हाथ दबोचा, जानिए कैसे हुआ खुलासा

फरीदाबाद पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। पुलिस से मुखबीर की सूचना पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली गैंग के नौशाद अली उर्फ लालू को गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। बता दें कि नौशाद गांव नचौली में एक साल पहले खुले पेट्रोल पंप पर तीन महीने से पंचर बनाने की दुकान चला रहा था। इसी गैंग के सरगना मेरठ के सुहेल सहित 22 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की रैड से काफी खुलासा होने की उम्मीद है।

बता दे कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम का यह पेट्रोल पंप फरीदाबाद के रहने वाले शिवशांत प्रसाद गुप्ता ने एक साल पहले खोला है। रविवार को जब पुलिस पहुंची तो बताया कि उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा है, यह जानकर स्टाफ के होश उड गए। अभी तक पंप मालिक के बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं थी।

FARIDABAD NEWS

बनाया हुआ था ग्रप: पुलिस ने बताया कि इसी गिरोह से जडे नौशाद के अलावा मीरा निवासी औरंगाबाद को भी गिरफृतार किया है। एक आरोपी नाबालिग है। तीनों ने बताया कि सुहेल ने ही हमें ग्रुप में जोड़ा था। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि यह रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के फोटो वीडियो व्हाट्सएस ग्रुपों में पाकिस्तान भेजते थे। एक फोटो के इनकों 4 से 6 हजार रुपए मिलते थे।

जानकारी के अनुसार करीब तीन महीने पहले ही गांव नचौली स्थित खुले एक पेंट्रोल पंप पर नौशाद ने पंचर बनाने की दुकान शुरू की थी। नौशाद बिहार के मुजफ्फरपुर थाना काटी क्षेत्र के अंतर्गत हरचंदा गांव का रहने वाला रहने वाला है।

लोकेशन के आधार पर हुई गिरफ्तारी: बता दे कि 16 मार्च की शाम गाजियाबाद पुलिस सादे कपड़ों में लोकेशन ढूंढते हुए यहां पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने पहले एक-एक कर पेट्रोल पंप कर्मियों से नाम और मूल निवास पूछे। इस दौरान नौशाद वहीं बगल में हाथ देकर एक तरफ खड़ा रहा, मगर पुलिसकर्मियों ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया।

जानिए कैसे खुला राज: पुलिस ने जब पैर्टोल पपं पर कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला कि पंचर की दुकाने लगाने वाले शख्स का नाम नौशाद अली उर्फ लालू है। नाम व उसकी हरकतों पर शक करते के बाद पुलिस उसको पकड़ कर ले गई। पुलिस ने इस दौरान उसका मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है।

जानिए किसने खुलवाई दुकान, कहां तक जुडे है तार: जांच में पता चला है कि पूर्व मैनेजर रविन्द्र ने नौशाद की पंचर बनाने की दुकान खुलवाई थी। इतना ही नहीं जांच में सामने आया है कि रविंदर ने मेवला महाराजपुर पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान करने वाले मुमताज से संपर्क किया। जिसके बाद मुमताज ने नौशाद को संपर्क कर कोलकाता से वापिस बुला लिया और उसकी पंचर की दुकान गांव नचौली के पंप पर खुलवा दी।

जानिए कौन है ओर कहां के है रहने वाले: बता दे कि दोनों की बिहार के मुजफ्फरपुर थाना काटी क्षेत्र के अंतर्गत हरचंदा गांव के रहने वाले है। पैट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व मैनेजर रविन्द्र ने नौशाद की पंचर बनाने की दुकान खुलवाई थी।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now