Rewari: हमारी मांगे पूरी करों.. आईजीयू प्रशासन मुर्दाबाद इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में मंगलवार को छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे विवि का माहौल घंटों तक तनावपूर्ण बना रहा। सुरक्षा के लिए विवि में पुलिस प्रशासन बुलाया गया। विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस दौरान पुलिस व छात्रों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धारूहेड़ा से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके चलते पूरा विश्वविद्यालय परिसर छावनी में तब्दील हो गया।
क्या हैं छात्रों की मुख्य मांगें
छात्र नेता रवि मसीत ने बताया कि लंबे समय से छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर बसों का इंतजार करते हैं, लेकिन वहां न तो शेल्टर की सुविधा है और न ही बैठने की कोई व्यवस्था। उन्होंने कहा कि कई बार इस समस्या को प्रशासन के सामने रखा गया, लेकिन लगातार अनदेखी के कारण छात्रों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।Rewari

प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव: बता दे मांगो को लेकर हो रहे प्रदंर्शन के दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई जब आक्रोशित छात्र कुलपति और रजिस्ट्रार कार्यालय तक पहुंच गए । कोई सुनवाई नहीं पर छात्रों ने वहां भी नारेबाजी की। छात्र नेताओं रवि मसीत और युगल यादव ने प्रशासन के साथ लंबी वार्ता की। छात्रों की मांग थी कि जब तक मुख्य द्वार पर शेल्टर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक यूनिवर्सिटी बसें अंदर तक आएं और नियमित रूप से सुबह-शाम संचालित कि जाए।
दो घंट तक किया प्रदर्शन: बता दे कि मांगो को लेकर छात्रो ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद जब वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार बाहर नहीं आए तो छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया। प्रदर्शन तेज होते देख आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा । उसके बाद अधिकारियों को खुद छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी मांगें माननी पड़ीं।
छात्र नेताओं का ऐलान: छात्र नेता युगल यादव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा की इस महत्वपूर्ण यूनिवर्सिटी में छात्रों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र हितों के लिए इसी तरह मजबूती से आवाज उठाई जाती रहेगी। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में छात्र शामिल हुए और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।












