Haryana News: दुल्हे के घोडी पर चढते ही बरसे ईंट पत्थर, रेवाड़ी में गोत्र विवाद, बावल बना छावनी

On: March 13, 2026 8:12 PM
Follow Us:
Haryana News: दुल्हे के घोडी पर चढते ही बरसे ईंट पत्थर, रेवाड़ी में गोत्र विवाद, बावल बना छावनी

हरियाणा के जिला रेवाड़ी जिले के बावल कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में रात शादी से पहले निकाले जा बनवारे में खूब हंगामा । जैसे ही दुल्हा घोडी पर सवार हुआ तो ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कुछ देर बाद दूसरे पक्ष की ओर से पत्थर बाजी की गई। सूचना मिलने के बाद बावल और कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

पुलिस सुूरक्षा में निकाला बनवारा

झगडे की सूचना पाकर जब पुलिस की मौके पर पहुंची तो मामीला शांत हुआ इतना ही नही पुलिस की मौजूदगी में बनवारे की रस्म पूरी करवाई गई।

जानिए क्या है विवाद’

बता दे बावल की वाल्मीकि बस्ती निवासी अंकित की शादी 11 मार्च को तय है। मंगलवार रात करीब नौ बजे बनवारे की रस्म निभाई जा रही थी और दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बस्ती में निकला हुआ था। इसी दौरान कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंच गए और अचानक ईंट-पत्थर फेंकने लगे।

इतना ही नहीं दूल्हें अंकित के चाचा पुष्प कुमार ने बताया कि जब बनवारा उनके घर के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिसमें उनके बेटे अमित सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।Haryana News

परिजनों का कहना है कि उनकी बस्ती में सारवान गोत्र के परिवार रहते हैं और पहले भी इस गोत्र में शादियां होती रही हैं। लेकिन इस बार अंकित की शादी सारवान गोत्र की लड़की से तय होने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिससे विवाद की स्थिति बन गई।

बावल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। सुूरक्षा के तोर पर फिलहाल मोहल्ले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now