Rewari: गुरुग्राम विजिलेंस टीम ने नगर पालिका धारूहेड़ा के जूनियर इंजीनियर (जेई) हरीश कुमार पर बडी कार्रवाई की हैै। टीम ने गुरूवार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जेई पर बिल पास करने के लिए एक लाख रूप्ए धूस मांग रहा था।
बता दे धारूहेड़ा के श्याम नगर के रहने वाले ठेकेदार ठेकेदार राजबीर का नपा धारूहेड़ा में लबे एक बिल लंबित था। बिल पास करने के बदले जेई हरीश कुमार ने ठेकेदार से एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने इस मांग से परेशान होकर मामले की शिकायत गुरुग्राम विजिलेंस को दी।Rewari
योजना के तहत जैसे ही आरोपी जेई ने ठेकेदार से 90 हजार रुपये की रिश्वत ली। विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
फिलहाल टीम उसे पूछताछ के लिए गुरूग्राम ले कर गई। हरीश् कुमार का 5 माह बाद ही रिटारमेंट होना है। ऐसे में इस कार्रवाइ को लेकर नपा में अफरा तफरी मच गई।











