Breaking News: धारूहेड़ा : कस्बे में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैबों पर सोमवार को सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम के पहुचंने से अफरा तफरी मच गई। टीम ने चार लैब पर औचक निरीक्षण किया तो काफी खामिया मिली। खामिया मिलने के चलते टीम ने तीन लैबों को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया है।Breaking News
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य कस्बे में संचालित लैबों और नर्सिंग होमों में तय सरकारी मानकों, लाइसेंस प्रक्रिया और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े नियमों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। अचानक हुई इस जांच से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई संस्थानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम के पहुंचते ही संबंधित संस्थानों के स्टाफ और संचालकों में हलचल देखने को मिली।
चार लैबों की जांच: सीएम फ्लाइंग टीम ने कस्बे के वर्मा नर्सिंग होम एंड पैथ लैब, नंदरामपुर बास रोड, मॉडर्न लैबोरेट्री, बक्शी मार्केट, मॉडर्न हाई-टेक लैबोरेट्री, बक्शी मार्केट और यादव लैबोरेट्री, मेन बाजार का निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने लैब संचालन से जुड़े लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, टेस्ट से संबंधित रिकॉर्ड, कर्मचारियों की योग्यता, उपकरणों की स्थिति और स्वच्छता मानकों की बारीकी से पड़ताल की।
मिली खामिया: निरीक्षण के दौरान कई जगह जरूरी दस्तावेज अधूरे मिले, तो कहीं निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा था। कुछ लैबों में रिकॉर्ड संधारण और तकनीकी मानकों को लेकर भी गंभीर खामियां सामने आईं। इतना ही पूछताछ को लेकर कागजातों दिखा भी नही पाए।
ये तीन लेब किए सील: बता दे कि नियमों के उल्लंघन और आवश्यक मानकों की कमी पाए जाने पर मॉडर्न लैबोरेट्री, मॉडर्न हाई-टेक लैबोरेट्री और यादव लैबोरेट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। टीम ने मौके पर ही स्पष्ट कर दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये रहे मौजूद: सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुनील, सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र, गुप्तचर विभाग से सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश और सीआईडी की टीम मौके पर मौजूद रही। टीम ने बताया कि जिन संस्थानों में अनियमितताएं पाई गई हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।













