प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज युवाओं और शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी योजनाएं शुरू करने वाले हैं। इन योजनाओं की कुल लागत 62,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बता दे इससे युवाओं की पढ़ाई, स्किल ट्रेनिंग (कौशल विकास) और रोजगार के मौके बढ़ेंगे।PM Modi
पीएम-सेतु योजना (₹60,000 करोड़ का निवेश) PM Modi
पीएम मोदी ‘प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु)’ नाम की नई योजना लॉन्च करेंगे। इसके तहत देशभर के 1,000 सरकारी आईटीआई कॉलेज आधुनिक बनाए जाएंगे। इसमें 200 आईटीआई ‘हब’ होंगे और 800 आईटीआई उनसे जुड़े रहेंगे।PM Modi
हर हब में नई तकनीक, डिजिटल लर्निंग, इनोवेशन सेंटर, ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स और प्लेसमेंट सर्विस होगी। इसे वर्ल्ड बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक भी सहयोग देंगे। पहली कड़ी में बिहार के पटना और दरभंगा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।PM Modi
बिहार चुनाव से पहले युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना- हर साल पांच लाख ग्रेजुएट युवाओं को दो साल तक ₹1000 मासिक भत्ता और मुफ्त स्किल ट्रेनिंग।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (नया रूप)- छात्रों को चार लाख रुपये तक का बिना ब्याज शिक्षा ऋण मिलेगा। अब तक 3.92 लाख छात्रों ने ₹7880 करोड़ के लोन लिए हैं।PM Modi
बिहार युवा आयोग- 18 से 45 साल तक के युवाओं के लिए आयोग बनेगा, जिससे उनकी ऊर्जा और प्रतिभा का सही उपयोग हो सके।
स्किल लैब्स और स्कूलों में प्रशिक्षण
34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 400 नवोदय विद्यालय और 200 एकलव्य मॉडल स्कूलों में 1200 स्किल लैब्स खोली जाएंगी। इसमें बच्चों को 12 प्रमुख सेक्टर जैसे आईटी, ऑटोमोबाइल, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन में ट्रेनिंग मिलेगी। इसके लिए 1200 विशेष शिक्षक भी तैयार किए जाएंगे।PM Modi
जननायक कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी- यह यूनिवर्सिटी युवाओं को उद्योग आधारित कोर्स और व्यावसायिक शिक्षा देगी।PM Modi













