Big accident: दिल्ली जयपुर हाईवे पर हादसा: जज की बेटी सहित 5 की दर्दनाक मौत

On: October 12, 2025 8:26 PM
Follow Us:
दिल्ली जयपुर हाईवे पर भयाकर हादसा: जज की बेटी सहित 5 की दर्दनाक मौत

Big accident :  हरियाणा के गुरुग्राम में अलसुबह दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें एक् जज की बेटी सहित 5 लोगों की मौत हो गई।Haryana Big accident

पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह करीब 4:15 बजे गुरुग्राम के झाड़सा चौक पर हुआ। राहगीरों ने बताया की गाड़ी दिल्ली की तरफ से स्पीड में आ रही थी, तभी नेशनल हाईवे-48 के एग्जिट नंबर 9 से नीचे उतरते ही ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया और थार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई।Haryana Big accident

थार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां थीं। हादसे में दो युवक और तीन युवतियों की मौत हुई है। वहीं एक मृत युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा के रूप में हुई है जो रायबरेली के जज चंद्रमणि मिश्रा की बेटी हैं।Haryana Big accident

 

जानिए कहां के थे मृतक: मृतकों में तीन लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जिनमें प्रतिष्ठा मिश्रा (25) रायबरेली और आदित्य प्रताप सिंह (30) व लवनय (26) आगरा के निवासी शामिल हैं। गौतम (31) मूल रूप से सोनीपत, हरियाणा के रहने वाले थे, हालांकि वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा में रहते थे।

एक अन्य मृतका का नाम सोनी है, हालांकि वह कहां की रहने वाली हैं ये अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, घायल हुए युवक की पहचान कपिल शर्मा (28) के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। Haryana Big accident

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now