Haryana Cyber crime: महिला ने महिला को लगाया 93 लाख का चूना, जानिए शतिर कैसे चढें हत्थे

On: September 25, 2025 6:10 PM
Follow Us:
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला गोपालगंज के गांव कोटवा खास निवासी, हाल आबाद लखनऊ (यूपी) के राजीव नगर में रहने वाले ओमप्रकाश प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस इससे पहले इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।Haryana Cyber crime

जांच के मुताबिक, सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी विजय कुमार गुप्ता ने 3 जुलाई को शिकायत दी थी कि सोशल मीडिया पर इन्वेस्टमेंट का विज्ञापन देखने के बाद वह ठगी का शिकार हुआ। उसे एक व्हाट्सएप नंबर मिला, जहां ‘मिस सरोज गुप्ता’ नाम की महिला ने खुद को एसबीआई सिक्योरिटी लिमिटेड की इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताया।Haryana Cyber crime

93 लाख की ठगी: महिला ने इन्वेस्टमेंट का लालच देकर लिंक भेजा और बल्क ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी दी। पहले इन्वेस्टमेंट पर खाते में मुनाफा दिखाने के बाद भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद पीड़ित ने अपनी पत्नी सुनीता गुप्ता के खाते से 18 ट्रांजेक्शन में कुल 93 लाख 20 हजार 870 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में पैसा वापस मांगने पर और रकम डालने का दबाव बनाया गया, तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ।Haryana Cyber crime

लिया रिमांड पर: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ओमप्रकाश प्रसाद के बैंक खाते में अकेले 29 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। साइबर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।Haryana Cyber crime

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now