Haryana Crime : रेवाडी पुलिस ने वर्कशॉप पर ठीक कराने के लिए छोड़ी एक फॉरच्यूनर गाड़ी के मालिक को चोरी होने की झूठी सूचना देकर आपराधिक वारदात में प्रयोग करने के मामले में वर्कशॉप मालिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव गेसुपुर निवासी जिसान के रूप में हुई है।Haryana Crime
जांचकर्ता ने बताया की गत 2 सितम्बर को गांव करावरा मानकपुर निवासी रणजीत ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 20 अगस्त को बालाजी मार्केट में मलिक डेंटर वर्कशॉप के मालिक जिसान के पास अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी ठीक कराने के लिए छोड़ी थी। शाम के समय जिसान ने उसे फोन पर बताया कि उसकी गाड़ी को दो युवक चोरी कर ले गए हैं।Haryana Crime
गाड़ी चोरी होने की सूचना के बाद वह बालाजी मार्केट पहुंच गया। 21 अगस्त को उसने अपनी गाड़ी का पता लगाने का प्रयास शुरू किया तो उसे पता चला कि उसकी गाड़ी को मांढैया निवासी रोहित व उसका दोस्त लेकर गए थे।
जिसान भी दोनों के साथ गाड़ी में बैठकर गया था। थोड़ी देर बाद दोनों युवक जिसान को गुप्ता मेटल के पास उतारकर चले गए थे। दोनों युवकों ने फिदेड़ी गांव में जाकर झगड़ा कर दिया, जिस कारण पुलिस ने उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
जिसके बाद उसने कोर्ट से अपनी गाड़ी की सुपुर्ददारी करा ली। उसने आरोप लगाया कि दोनों लड़कों को जिसान पहले से जानता था तथा गाड़ी में उनके साथ गया था। जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके मामले में तवरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव गेसुपुर निवासी जिसान को गिरफ्तार कर लिया है।













