Haryana News: रेवाडी जिले के गांव डहीना की सरपंच निलंबित

On: June 10, 2025 9:10 PM
Follow Us:

Haryana News : हरियाणा के जिला रेवाडी के डहीना ग्राम पंचायत की सरपंच को अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने एवं अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है।

हरियाणा के जिला रेवाडी के उपायुक्त की तरफ से डहीना सरपंच को निलंबित कर दिया गया है। वहीं ग्राम पंचायत की किसी भी बैठक में शामिल नहीं होने तथा बहुमत वाले पंच को चार्ज सौंपने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त की तरफ से यह आदेश बीडीपीओ डहीना की रिपोर्ट और सरपंच का पक्ष सुनने के बाद जारी किए गए हैं।Haryana News

बीडीपीओ के बार-बार आदेशों के बावजूद सरपंच द्वारा रास्ते से ईंट व मलबा नहीं हटवाया गया जोकि उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना व पद का दुरुपयोग है।
वहीं निजी भूमि में बिना मालिकों की सहमति व पंचायत के हक में बिना रजिस्ट्री कराए पंचायत के खर्चे पर टाइलें बिछवाकर सरकार द्वारा जारी नियमों की अवहेलना, कर्तव्य पालन में कोताही व पद का दुरुपयोग किया गया है।

बहुमत वाले पंच को चार्ज सौंपने का दिया आदेश
यह आरोप प्राथमिक तौर पर सिद्ध पाए गए हैं। इसके चलते ही उपायुक्त की तरफ से सरपंच पिंकी यादव पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं उपायुक्त की तरफ से सरपंच को ग्राम पंचायत की किसी भी बैठक में शामिल नहीं होने तथा बहुमत वाले पंच को चार्ज सौंपने के आदेश दिए हैं।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now