RBI Counterfeit Note: तेजी से फैल रहा नकली नोटो का जाल, जानिए कैसे करे ₹200 व ₹500 की पहचान

On: June 8, 2025 10:42 AM
Follow Us:
तेजी से फैल रहा नकली नोटो का जाल, जानिए कैसे करे ₹200 व ₹500 की पहचान

RBI Counterfeit Note: देश में नकली नोटों का खतरा एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है, बडी संख्या में नकली नोट फैल चुके है. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार बीते वित्त वर्ष में 2,17,396 नकली नोट जब्त किए गए. जिनमें ₹500 के 1,17,722 और ₹200 के 32,660 नोट शामिल थे. ये आंकडा दर्शा रहा है नोटो की संख्या तेजी से बढती जा रही है.

 

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि नकली नोटों की सबसे अधिक मात्रा आम बैंकिंग लेन-देन के जरिए फैल रही है. यानी ATM से निकासी, बैंक से नकदी लेन-देन या नकद जमा जैसे कार्यों में भी नकली नोट सामने आ रहे हैं. RBI Counterfeit Note

इसलिए अब सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है. खासकर जब वे ₹500 या ₹200 के नोट ले रहे हों.

कैसे पहचानें ₹500 का असली नोट?
नकली नोटों से बचने के लिए नोटों की पहचान करना सीखना बेहद जरूरी है. ₹500 के असली नोट की कुछ विशेष पहचानें हैं:

नकली नोट से नुकसान कैसे रोके?
हर लेन-देन में सावधानी बरतें, खासकर जब कोई व्यक्ति नकद में बड़ी राशि दे रहा हो.
रात के समय या भीड़भाड़ वाले इलाकों में नोट स्वीकार करने से पहले ध्यानपूर्वक जांच करें.

सुरक्षा फीचर्स को पहचानना सीखें और नियमित रूप से अपडेट रहें.
ATM से नोट निकालने के बाद तुरंत जांच करें.

नकली नोटों से बचाव के उपाय

नोट की पहचान करना सीखें: खासकर ₹500 और ₹200 के नोट।
सावधानी से लेन-देन करें: भीड़भाड़ वाले इलाकों और रात के समय सावधानी बरतें।

 

सुरक्षा फीचर्स का निरीक्षण करें:
₹500 नोट: रंग बदलने वाला सुरक्षा धागा (हरा से नीला), गांधीजी की छवि, गांधीजी का वॉटरमार्क, लाल किले की छवि, दृष्टिबाधितों के लिए उभरी हुई इंक, माइक्रो टेक्स्ट, देवनागरी में ₹५००।
₹200 नोट: रंग चमकीला पीला, साँची स्तूप की छवि, रंग बदलने वाला धागा, दृष्टिबाधित निशान, देवनागरी में मूल्य, गवर्नर के हस्ताक्षर आदि।
ATM से निकालने के बाद तुरंत जांच करें।

संदिग्ध नोट की पुष्टि: बैंक में जाकर रिपोर्ट करें; FIR दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है, नोट की जानकारी देना पर्याप्त है।

सरकार और RBI के कदम
लगातार अलर्ट जारी करना और संदिग्ध नोटों की जांच हेतु दिशानिर्देश देना।
जनता में जागरूकता अभियान चलाना।

रंग: स्टोन ग्रे
आकार: 66 मिमी x 150 मिमी
मुख्य चित्र: महात्मा गांधी
सुरक्षा धागा: रंग बदलने वाला (हरा से नीला)
वॉटरमार्क: गांधीजी की छवि और ‘500’
पीछे की छवि: लाल किला

₹200 के असली नोट की पहचान
₹200 का नोट, जो नकली नोटों में दूसरा सबसे अधिक जब्त किया गया मूल्य है, की पहचान इस प्रकार करें:

रंग: चमकीला पीला
आकार: 66 मिमी x 146 मिमी
मुख्य चित्र: महात्मा गांधी
पीछे की छवि: साँची स्तूप
सुरक्षा धागा: रंग बदलने वाला धागा
विशेष चिन्ह: दृष्टिबाधितों के लिए उभरे हुए निशान

स्वच्छ भारत का लोगो और लेजेंड
देवनागरी में मूल्य, गवर्नर के हस्ताक्षर, गारंटी क्लॉज, और आरबीआई का प्रतीक
कैसे करें संदेहास्पद नोट की पुष्टि?

यदि किसी नोट की सच्चाई को लेकर शक हो, तो इसे बैंक में जाकर संदिग्ध नोट के रूप में रिपोर्ट करें. RBI के नियमों के अनुसार, बैंक ऐसे नोट को रिसीव कर उसकी पुष्टि करते हैं और आवश्यक कार्रवाई करते हैं. इस दौरान आपको FIR दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती.

 

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now