भिवानी। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा 5 अक्टूबर 2025 से हलवासिया विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी में प्रदेश स्तरीय महिला शक्ति शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन का शुभारंभ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव मुनीष शर्मा (आईएएस), अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिसार डॉ. परमिन्दर कौर और चरखी दादरी के उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल (आईएएस) शतरंज की पहली चाल चलकर करेंगे।Mahila Shakti Chess Championship
यह प्रतियोगिता भारत सरकार की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति और ओलम्पिक खेलों की तैयारी के तहत आयोजित की जा रही है। एचसीए ने घोषणा की है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।Mahila Shakti Chess Championship
पंजीकरण प्रक्रिया जारी: हरियाणा के सभी 22 जिलों की महिला शतरंज खिलाड़ी, गरीब परिवारों के बच्चे, दिव्यांग खिलाड़ी और पत्रकारों के परिवार नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया एचसीए की आधिकारिक वेबसाइट [www.indianchess.org](http://www.indianchess.org) पर जारी है।
चैंपियनशिप में अंडर-13, अंडर-19 और ओपन श्रेणी में मुकाबले होंगे। विजेताओं को इंटरनेशनल शतरंज सेट, मेडल, प्रमाण-पत्र और खेल विभाग की ओर से छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।Mahila Shakti Chess Championship
इसके अलावा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों की एंट्री फीस एचसीए स्वयं वहन करेगा। सभी मुकाबले वर्ल्ड चेस फेडरेशन के नियमों के तहत स्विस सिस्टम पर होंगे और लाइव प्रसारण एचसीए की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।Mahila Shakti Chess Championship
वार्षिक खेल कैलेंडरजारी: हरियाणा शतरंज एसोसिएशन ने वर्ष 2025 के लिए वार्षिक खेल कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार हर माह चार से अधिक जिलों में इंटर-डिस्ट्रिक्ट शतरंज चैंपियनशिप होगी। वहीं, सरकार की नई नीति के तहत हरियाणा में जल्द ही शतरंज को स्कूल पाठ्यक्रम में विषय के रूप में शामिल किया जाएगा।













