IGU Rewari News: रामायण’ पर बहुविकल्पीय परीक्षा में गरिमा शर्मा बनी टॉपर

On: April 11, 2026 5:52 PM
Follow Us:
IGU REWARI

IGU Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी में यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम (यू.सी.आई.के.एस.) द्वारा ‘रामायण’ पर एक विश्वविद्यालय स्तरीय बहुविकल्पीय परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विश्वविद्यालय के लगभग सभी विभागों से 75 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

यू.सी.आई.के.एस. के निदेशक डा. विपिन कुमार ने बताया प्रतियोगिता में गरिमा शर्मा सुपुत्री श्री सुनील शर्मा (गणित विभाग ), ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, हिंदी विभाग से साक्षी एवं भूगोल विभाग से सोनम कुमारी सुपुत्री हवा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विनीता यादव सुपुत्री श्री देवेंद्र यादव (मैनेजमेंट विभाग) तृतीय स्थान पर रही।

 

 

यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम (यू.सी.आई.के.एस.) द्वारा 'रामायण' पर एक <a href=

डा. विपिन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी एवं कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस प्रतियोगिता को आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की।

इस प्रतियोगिता को आयोजित करवाने में डॉ. सूरज कुमार (गणित विभाग), डॉ. अविनाश आर्य (इतिहास विभाग), डॉ. कृष्ण दत्त (भूगोल विभाग), डॉ. जागीर नगर (हिंदी विभाग), के साथ-साथ भूगोल विभाग के शोध छात्रों पूजा, अमित एवं सुष्मिता का विशेष योगदान रहा।IGU Rewari News

डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न स्रोतों में छात्रों की रुचि को उजागर करना है तथा यू.सी.आई.के.एस. इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी आयोजित करता रहेगा।IGU Rewari News

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now