Haryana सरकार का ऐतिहासिक फैसला, शहीद जवानों की याद में 75 सरकारी स्कूलों के नाम बदलने का बड़ा एलान

On: August 31, 2025 11:08 AM
Follow Us:
Haryana सरकार का ऐतिहासिक फैसला, शहीद जवानों की याद में 75 सरकारी स्कूलों के नाम बदलने का बड़ा एलान

Haryana: देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों का सम्मान करने के लिए नायब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग अब प्रदेश के 75 स्कूलों का नाम जांबाज जवानों के नाम पर रखेगा। इसके साथ ही 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हरियाणा में राज्यव्यापी सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का मकसद समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना और विकास से जुड़े कामों को लोगों के बीच एक जन आंदोलन की तरह फैलाना है।

ये नए स्कूल अब तक केवल गांव के नाम से चल रहे थे। अब तक इन्हें बलिदानियों के नाम से नामित नहीं किया गया था। नामकरण की लिस्ट शिक्षा विभाग की परामर्श में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड तैयार करेगा और इसे शासन को भेजा जाएगा। यह काम दस दिन के अंदर पूरा करना है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही स्कूलों का नाम बलिदानियों के नाम पर रखा जाएगा। इस तैयारी की समीक्षा के लिए शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में हर दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर रोज मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि सभी जिलों में मंत्री ऐसे कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। पूर्व सैनिकों की सक्रिय भागीदारी से पूरे प्रदेश में प्लास्टिक मुक्त अभियान और व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। बता दें कि 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। शिक्षा विभाग स्कूलों और कॉलेजों में निबंध लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, रंगोली और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now