Haryana Weather Updates: हरियाणा में 16 सितंबर से मानसून की वापसी, इन जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना

On: September 12, 2025 12:39 PM
Follow Us:
Haryana Weather Updates: हरियाणा में 16 सितंबर से मानसून की वापसी, इन जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना

Haryana Weather Updates: हरियाणा में अगले कुछ दिन मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। मौसम विभाग ने अभी किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट नहीं दिया है। सिर्फ पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में कुछ बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 16 सितंबर के बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा और हरियाणा में बारिश शुरू हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की गतिविधियां श्री गंगानगर, बरेली, बाराबंकी, देहरी, पुरुलिया और दीघा होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई हैं। यह मानसून 16 सितंबर के बाद उत्तर और पश्चिम हरियाणा के जिलों में आंशिक बादलवाई और हल्की बारिश ला सकती है।

16 सितंबर से अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इससे किसानों और आम जनता के लिए मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश के पश्चिमी जिलों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर और दक्षिणी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में नमी अधिक रहने और तापमान में हल्की बढ़ोतरी के कारण आंशिक बादलवाई और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now