Haryana weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश के बाद बढ़ी ठंड की आहट, जानिए मौसम का ताज़ा हाल

On: October 10, 2025 3:31 PM
Follow Us:
Haryana weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश के बाद बढ़ी ठंड की आहट, जानिए मौसम का ताज़ा हाल

Haryana weather Update: हरियाणा में इस बार अक्टूबर की बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले 21 साल में इतनी बारिश कभी नहीं हुई। सिर्फ 8 दिनों में 29.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि 2004 में पूरे अक्टूबर में 58.4 एमएम बारिश हुई थी। पहाड़ों से आने वाली ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर भी प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है।

लगातार बारिश के कारण हरियाणा के कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ है। वहीं, रोहतक में भी तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री तक गिर गया है। इस बदलाव से सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

5 से 8 अक्टूबर तक हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई इलाकों में तेज बारिश भी दर्ज की गई। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार ज्यादा बारिश के कारण ठंड जल्दी और ज्यादा पड़ेगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 10 से 14 अक्टूबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन रातें ठंडी रहेंगी क्योंकि हवाएं फिर से उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से चलेंगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार सर्दी अपने तय समय से पहले दस्तक दे सकती है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे जा सकता है। किसान भी इस बदलाव को लेकर तैयारी में जुट गए हैं क्योंकि ठंड की शुरुआती लहर फसलों पर असर डाल सकती है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now