Haryana Weather Today: हरियाणा में मानसून विदाई, धूप के साथ बढ़ी गर्मी, हिसार और पलवल में 37 डिग्री तापमान दर्ज

On: September 20, 2025 2:03 PM
Follow Us:
Haryana Weather Today: हरियाणा में मानसून विदाई, धूप के साथ बढ़ी गर्मी, हिसार और पलवल में 37 डिग्री तापमान दर्ज

Haryana Weather Today:  हरियाणा के सभी जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलने से गर्मी बढ़ेगी और तापमान में भी वृद्धि होगी। मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी ने दोबारा दस्तक दे दी है। दिन का तापमान अब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

मानसून का आंकड़ा

हरियाणा में मानसून लगभग 112 दिनों तक सक्रिय रहा। इस दौरान प्रदेश में 568 मिमी बारिश हुई। पूरे सीजन में 19 सितंबर तक सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। मानसून के कारण 30 लाख एकड़ के करीब फसलें भी खराब हुई हैं।

भारत मौसम विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार हिसार सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पलवल में भी तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम तापमान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिन और रात के तापमान में अंतर आने से वायरल संक्रमण, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को पर्याप्त पानी पीने और मौसम के अनुसार कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं।

मौसम का पूर्वानुमान

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 20, 21 और 22 सितंबर को किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे पहले पंचकूला में तेज बारिश हुई थी और कैथल में काली घटाएं छाई रहीं।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now