Haryana Weather News: हरियाणा में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ ठंडक का असर, जानिए अपने शहर का हाल

On: October 5, 2025 3:23 PM
Follow Us:
Haryana Weather News: हरियाणा में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ ठंडक का असर, जानिए अपने शहर का हाल

Haryana Weather News: हरियाणा और पूरे उत्तर भारत में आज (रविवार) से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से हरियाणा में 7 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में, जबकि 7 अक्टूबर को अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है।

8 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चलेंगी। इसका असर तापमान पर पड़ेगा और लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। वर्तमान में हरियाणा का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 22°C के आसपास है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बादल छाने से दिन के तापमान में कमी आएगी, जबकि रात में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडल में नमी बढ़ेगी, जिससे सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव और राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से नमी युक्त हवाएं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की ओर आ रही हैं। इन मौसमी सिस्टमों के कारण 4 अक्टूबर की रात से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। इसके चलते 5 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना है।

आज बारिश की संभावना वाले जिले हैं: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now