Haryana News: बस यात्रियों के लिए खुशखबरी! गुरुग्राम-चंडीगढ़ बस सेवा में बड़ा बदलाव, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

On: October 4, 2025 2:01 PM
Follow Us:
Haryana News: बस यात्रियों के लिए खुशखबरी! गुरुग्राम-चंडीगढ़ बस सेवा में बड़ा बदलाव, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार नए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) से होकर चलेगी, जिससे यात्रियों को दिल्ली के ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और यात्रा का समय लगभग 1 घंटे कम हो जाएगा।

गुरुग्राम से चंडीगढ़ और पंचकूला जाने वाली अन्य बसें पहले दिल्ली के IGI एयरपोर्ट और ISBT से होकर जाती थीं। डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि अगर ट्रायल सफल रहा, तो बस को स्थायी रूप से इसी रूट पर चलाया जाएगा। इसके अलावा, अगर यात्रियों का इस रूट पर रिस्पॉन्स अच्छा रहा, तो बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

पहले गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने में लगभग 7-8 घंटे लगते थे, लेकिन अब UER-2 रूट से बस चलने के कारण यह समय घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा। इससे यात्रियों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा और यात्रा का समय भी बचेगा।

गुरुग्राम डिपो ने इस बस सेवा का समय और किराया भी तय कर दिया है। बस रोजाना सुबह सवा 9 बजे गुरुग्राम से रवाना होकर पानीपत होते हुए लगभग 6 घंटे में चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस बस का प्रति यात्री किराया 327 रुपए निर्धारित किया गया है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now