Haryana News: बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक! जानिए कैसे करनाल का सबसे व्यस्त बाजार होगा जाम-फ्री और स्मार्ट

On: September 14, 2025 1:52 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा की कर्ण नगरी करनाल से वाहन चालकों के लिए अहम खबर है। स्मार्ट सिटी करनाल में त्योहारी सीजन के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर के प्रमुख कर्ण गेट बाजार में 4 पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। फ्लाईओवर निर्माण के चलते बाजार रोड को केवल तिपहिया वाहनों के लिए वन-वे किया जाएगा। यह नई व्यवस्था 22 सितंबर से लागू हो जाएगी और पूरे त्योहारी सीजन के दौरान बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

इस योजना के पीछे बाजार के व्यापारियों की डिमांड है। कर्ण गेट बाजार शहर का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है। गुड़ मंडी और सर्राफा बाजार भी इसके आसपास स्थित हैं। यहां लोग दैनिक उपयोग की वस्तुएं और विवाह-शादियों के सामान खरीदने आते हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से मिलकर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए यह योजना तैयार की है।

करनाल के बाजार में सिर्फ जिले के लोग ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। पिछले कुछ वर्षों में मेरठ रोड के हाइवे के रूप में विकसित होने के कारण यूपी से आवाजाही बढ़ गई है। इसी वजह से त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ जाती है और ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होती है।

इस समस्या को हल करने के लिए व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से 4 पहिया वाहनों पर रोक लगाने और ई-रिक्शा जैसे तिपहिया वाहनों के लिए वन-वे रास्ता बनाने का समर्थन किया। गेट मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संकल्प भंडारी ने कहा कि दुकानदार अपने वाहन दुकानों के सामने खड़ा करने की बजाय पुरानी सब्जी मंडी की पार्किंग का उपयोग करेंगे।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now