Haryana News: हरियाणा सरकार का दिवाली तोहफा, कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, क्लिक कर जानें पूरा विवरण

On: October 12, 2025 4:24 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा सरकार का दिवाली तोहफा, कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, क्लिक कर जानें पूरा विवरण

Haryana News: जल्द ही दिवाली का पावन त्यौहार आने वाला है। इस खास अवसर पर हरियाणा सरकार ने अपने कच्चे कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के सभी अनुबंधित कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में बोनस प्रदान किया जाएगा।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सभी अनुबंधित कर्मचारियों को इस बार दिवाली के तोहफे के रूप में ₹2000 दिए जाएंगे। यह राशि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के लिए सरकार की तरफ से एक मान्यता और सराहना का प्रतीक है। इससे कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने को मिलेगा।

सरकारी लेटर जारी

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कार्यालय से इस संबंध में आधिकारिक लेटर भी जारी कर दिया गया है। लेटर में स्पष्ट किया गया है कि निगम के तहत काम कर रहे सभी अनुबंधित कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर ₹2000 का बोनस दिया जाएगा। यह राशि उनके खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी ताकि समय पर लाभ उन्हें मिल सके।

इस घोषणा के बाद निगम में कार्यरत सभी कर्मचारियों में उत्साह का माहौल बन गया है। कर्मचारियों ने सरकार के इस कदम को सराहना करते हुए इसे दिवाली के मौके पर एक बड़ी खुशखबरी बताया। इस बोनस के माध्यम से कर्मचारियों को आर्थिक मदद के साथ-साथ मनोबल भी बढ़ेगा।

खुशियों भरी दिवाली

इस वर्ष की दिवाली इन कर्मचारियों के लिए खास साबित होगी। ₹2000 का यह दिवाली गिफ्ट न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में मदद करेगा, बल्कि उन्हें अपने काम के प्रति और अधिक उत्साहित और प्रेरित भी करेगा। इस तरह हरियाणा सरकार ने दिवाली के अवसर पर कर्मचारियों के लिए एक खुशियों भरा तोहफा सुनिश्चित किया है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now