Haryana News: ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच नई फोरलेन सड़क निर्माण शुरू, यात्रियों के लिए होगा आरामदायक और तेज सफर

On: October 4, 2025 3:06 PM
Follow Us:
Haryana News: ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच नई फोरलेन सड़क निर्माण शुरू, यात्रियों के लिए होगा आरामदायक और तेज सफर

Haryana News: ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों को जोड़ने के लिए गौतमबुद्ध नगर की सीमा में मंझावली पुल तक 1.7 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाई जाएगी। साथ ही शहर के भीतर करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इसके लिए कंपनी चुनने की प्रक्रिया जारी है।

एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा की सीमा में मंझावली गांव के पास यमुना नदी पर ग्रेटर नोएडा जाने के लिए पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। लेकिन ग्रेटर नोएडा के अट्टा गुजरान गांव तक सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण अभी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है।

मंझावली पुल से ग्रेटर नोएडा तक कुल 4.99 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। इसमें 1.7 किलोमीटर नई सड़क बनाई जाएगी, जो सीधे पुल से जुड़ेगी। शेष 3.29 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी द्वारा पूरी सड़क को फोरलेन किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण का काम नवंबर में शुरू होगा। बजट और जमीन मिल चुकी है, बस कंपनी चयन की प्रक्रिया बाकी है।

इस सड़क मार्ग के बनने से लोगों की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी। मंझावली पुल और सड़क दोनों तैयार हैं और अब केवल उद्घाटन का इंतजार है। उद्घाटन के बाद ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now