Haryana सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के लिए दिया बंपर तोहफा, वेतन में हुई बढ़ोतरी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

On: August 30, 2025 3:17 PM
Follow Us:
Haryana सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के लिए दिया बंपर तोहफा, वेतन में हुई बढ़ोतरी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Haryana: हरियाणा में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

हरियाणा सरकार ने इस बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक लेटर जारी कर दिया है। लेटर में बताया गया है कि सैलरी बढ़ोतरी के इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने सहमति दे दी है। मजदूरी दर में 5% की वृद्धि के साथ संशोधन कर इसे 50 रुपए कर दिया गया है।हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगभग 1.18 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगभग 1.18 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन सभी कर्मचारियों को यह वेतन पैकेज पैकेज का लाभ मिलेगा। इससे उनका मंथली सैलरी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिससे उनकी वित्तीय स्थिरता में सुधार आएगा

इससे पहले जून महीने में भी कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई थी। उस समय कर्मचारियों की सैलरी में 900 रुपए से 1200 रुपए तक का इजाफा हुआ था। अब यह साल में लगातार दूसरी बार है जब कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई गई है।

इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों में उत्साह और काम के प्रति समर्पण बढ़ेगा। साथ ही, वेतन वृद्धि से उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह कदम राज्य सरकार की कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक नीति को दर्शाता है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now