धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार को समय हड़कंप मच गया जब एक कार से दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान जीतपुरा निवासी 51 वर्षीय बलवंत के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। Haryana crime
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि, बलवंत दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे और धारूहेड़ा स्थित विपुल गार्डन सोसायटी में भी उनका मकान है। बताया जाता है कि वह मंगलवार रात ड्यूटी पूरी करने के बाद अपनी कार से धारूहेड़ा पहुंचे और एक ढाबे के पास गाड़ी खड़ी कर उसमें एसी चला कर सो गए। Haryana crime
दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर का शव कार में मिला, धारूहेडा ढाबे पर खडी थी कारसुबह तक जब कार उसी स्थान पर खड़ी देखी गई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी खोली तो बलवंत बेहोशी की हालत में मिले।
उन्हें तुरंत रेवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, गाड़ी बंद रहने और लंबे समय तक एसी चलने से ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई।













