Haryana: CM नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर बोला हमला

On: September 20, 2025 9:05 PM
Follow Us:
haryana CM

Haryana:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश की जनता को गुमराह किया और सत्ता का लाभ उठाकर लोगों का शोषण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक शासन किया लेकिन कभी भी जनता की अपेक्षाओं को नहीं समझा। महात्मा गांधी ने स्वयं कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं ने सत्ता के लोभ में इसका फायदा उठाया। सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा झूठ और भ्रम की राजनीति करती रही है और अपने वादों को कभी पूरा नहीं किया।Haryana

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में उन्होंने हाइड्रोजन बम फोड़ने जैसी बातें कर देश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कभी चुनाव आयोग पर आरोप लगाती है, तो कभी EVM पर सवाल खड़े करती है, जबकि सच यह है कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और जनता इस विकास को देख रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर निराधार आरोप लगाने और सच से भागने का भी आरोप लगाया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का DNA ही झूठ बोलने वाला है और आज उसकी असलियत जनता के सामने उजागर हो चुकी है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now