Delhi News: लक्ष्मी नगर से रोहिणी तक स्कूलों में बम धमकी कॉल, पुलिस ने शुरू की गहन जांच और सर्च ऑपरेशन

On: December 10, 2025 4:07 PM
Follow Us:
Delhi News: लक्ष्मी नगर से रोहिणी तक स्कूलों में बम धमकी कॉल, पुलिस ने शुरू की गहन जांच और सर्च ऑपरेशन

Delhi News: राजधानी दिल्ली के स्कूलों में एक बार फिर बम की धमकी भरे कॉल (Call) और ईमेल (Email) ने माहौल भयावह कर दिया है। लक्ष्मी नगर मयूर विहार और रोहिणी के स्कूलों को ये धमकी कॉल मिलीं जिससे सुबह से ही स्कूलों में अफरा-तफरी मची हुई थी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई और स्कूलों की जांच शुरू हो गई। फिलहाल किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु या खतरा नहीं मिला है।

दिल्ली के स्कूलों में आए बम धमकी के कॉल और ईमेल में से ज्यादातर झूठे साबित हुए हैं। बावजूद इसके दिल्ली पुलिस ने हर धमकी को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने स्कूलों को खाली कराया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए तलाशी अभियान चलाया। इस साल अब तक करीब 150 ऐसे धमकी के मामले सामने आए हैं।

14 से 16 जुलाई 2025 के बीच लगातार तीन दिनों में नौ स्कूलों और एक कॉलेज को ईमेल के जरिए धमकी मिली। इन स्कूलों में सेंट थॉमस (द्वारका) वसंत वैली (वसंत कुंज) मदर्स इंटरनेशनल (हौज खास) रिचमंड ग्लोबल (पश्चिम विहार) और सरदार पटेल विद्यालय (लोदी एस्टेट) शामिल थे। साथ ही सेंट स्टीफंस कॉलेज को भी धमकी मिली थी। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

18 जुलाई को लगभग 20 से 45 स्कूलों को धमकी मिलने से डर फैल गया। मैक्सफोर्ट जूनियर (पीतमपुरा) गुरु नानक (पीतमपुरा) जीडी गोयनका (द्वारका) दिल्ली पब्लिक स्कूल (रोहिणी) और हेरिटेज पब्लिक (रोहिणी) जैसे स्कूलों को धमकी मिली।

18 अगस्त को सुबह 7:30 से 12:25 बजे के बीच 32 स्कूलों को धमकी मिली। इन स्कूलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल (द्वारका) बीजीएस इंटरनेशनल (द्वारका) श्री वेंकटेश्वर (द्वारका) और ग्लोबल स्कूल (द्वारका) शामिल थे। इन स्कूलों के छात्रों को तत्काल घर भेज दिया गया।

20 अगस्त को 50 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी मिली। राहुल मॉडल (द्वारका) मैक्सफोर्ट (द्वारका) एसकेवी (मालवीय नगर) आंध्रा स्कूल (प्रसाद नगर) भी प्रभावित हुए।

21 अगस्त को 5-6 स्कूलों को सुबह 6:35 से 7:48 बजे के बीच धमकी मिली। इन स्कूलों में आंध्रा एजुकेशन सोसाइटी (प्रसाद नगर) बीजीएस इंटरनेशनल (द्वारका सेक्टर-5) और राव मन सिंह (नजफगढ़) शामिल थे।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now