रेवाड़ी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने नशा मुक्ति केंद्र रेवाड़ी का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा की। नशा मुक्ति केंद्र में वोकेशनल काउंसलर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में 7 रोगी फिलहाल उपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि संदीपा काउंसलर द्वारा रोगियों की समय-समय पर काउंसलिंग की जाती है तथा उन्हें नशा छोडऩे के प्रति जागरूक किया जाता है।ये भी पढें:धारूहेड़ा फ्लाईओवर के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
अधिकारों के बारे में किया जागरूक: सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि कानूनी सहायता और डीएलएसए की सेवाओं के बारे में इन रोगियों को जागरूक किया जाए, ताकि ये कानून की सहायता का लाभ उठा सके। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए नि:शुल्क कानूनी सेवा मुहैया करवाना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।
नशा न करने के लिए किया प्रेरित: इस दौरान सीजेएम अमित वर्मा ने सभी रोगियों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे में उनको अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चों, अनुसूचित जाति व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता दी जाती है।ये भी पढें:LPG gas cylinder: दिल्ली के प्रवासी मजदूरों को मिली बड़ी सौगात, अब ये कार्ड दिखाते ही मिलेगा गैस सिलेंडर
हेल्पलाइन नंबर किया जारी:कोई भी नागरिक कानूनी सहायता के लिए उपमंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 पर आम नागरिक कार्यालय समय में कानूनी जानकारी ले सकते हैं।ये भी पढें:Inflation Rise: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच अचानक बढ़ी महंगाई, खाने पीने की चीज से लेकर दवाइयों तक के बढे दाम











