Haryana crime: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने एक युवती को वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लगभग 3.81 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपित उतराखंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान उत्तराखंड के जिला नैनीताल के गांव बामेटा बनघर खीमा हाल आबाद यूपी के जिला मेरठ के भगवती कुंज निवासी काव्या चौहान के रूप में हुई है। बता इसी ठगी के मामले में रेवाड़ी पुलिस पहले एक आरोपी को काबू कर चुकी है।
जानिए क्या है मामला: रेवाड़ह पुलिस ने बताया कि गत वर्ष 20 दिसंबर को गांव उष्मापुर निवासी युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 17 दिसंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। उसे एक लिंक मिला था, जिस पर क्लिक करने के बाद उसे प्रोडक्ट सेल-प्रचेज के बारे में बताया गया। उसे पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई नंबर दिया गया। उसे इस नंबर पर पेमेंट करने पर मोटा मुनाफा मिलने का लालच दिया गया।
तीन लाख खाते में किए ट्रासफर: महिला ने बताया कि लालच के चलते उसने अपने और अपने मम्मी-पापा के बैंक खातों से 10 ट्रांजेक्शन के जरिए 3 लाख 81 हजार 439 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने अपनी रकम वापस पाने का प्रयास किया, तो उसे और अधिक पैसा जमा कराने के लिए कहा गया। जब उसे ठगी का अहसास हुआ था उसे पुलिस को शिकायत दी।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला आजमगढ़ के गांव गोधोरा निवासी पंचदेव पांडे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जब उसके खाते की तो पता चला कि आरोपी पंचदेव पांडे के बैंक खाते में ठगी की 68 हजार 888 रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी।Haryana crime
दूसरा आरोपी काबू’ इस ठग गिरोह से जुडे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को उत्तराखंड के जिला नैनीताल के गांव बामेटा बनघर खीमा हाल आबाद यूपी के जिला मेरठ के भगवती कुंज निवासी काव्या चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काव्या चौहान के बैंक खाते में 35 हजार 987 रुपये गए थे। आरोपी को अदालत में पेश किया जहा उसे जेल भेज दिया गया है।












