धारूहेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

On: September 4, 2026 9:22 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: वार्ड 8 में जन्माष्टमी पर्व मनाते हुए

धारूहेड़ा: औधोगिक कस्बे धारूहेड़ा व आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मध्यरात्रि को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही पूरा क्षेत्र ‘जय श्री कृष्णा’, ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘राधे-राधे’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

धारूहेड़ा: वार्ड 8 में जन्माष्टमी पर्व मनाते हुए
धारूहेड़ा: वार्ड 8 में जन्माष्टमी पर्व मनाते हुए

मंदिरों में आकर्षक सजावट और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

जन्माष्टमी पर्व को लेकर धारूहेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर, वार्ड 8 , नंदरामपुर बास रोड स्थित मंदिरों तथा विभिन्न सोसायटियों के मंदिर परिसरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप, माखन चोरी, कालिया नाग दमन और रासलीला की मनमोहक जीवंत झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

 

धारूहेड़ा: सेक्टर छह में जमाष्टमी पर सजा मंदिर
धारूहेड़ा: सेक्टर छह में जमाष्टमी पर सजा मंदिर

भजन-कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु: महिला मंडलियों और स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। रात 12 बजते ही शंखध्वनि, घड़ियाल और आरती की गूंज के साथ नटखट गोपाल का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान के बाल रूप (लड्डू गोपाल) का दूध, दही, शहद व पंचामृत से स्नान कराकर महाअभिषेक किया। इसके बाद भगवान को माखन, मिश्री और पंजीरी का विशेष भोग लगाकर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में पावन महाप्रसाद का वितरण किया गया।

 

 

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now