Power cut in Rewari: धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में विद्युत लाइनों के मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को जडथल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में करीब 5 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत निगम की ओर से 33 केवी सब-स्टेशन जडथल की 33 केवी लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा, इसी के चलते शनिवार यानि 20 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
उपभोक्ताओ से की अपील: धारूहेड़ा विद्युत निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि निर्धारित समय के दौरान 33 केवी सब-स्टेशन जडथल से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की पहले से व्यवस्था कर लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।Power cut in Rewari
20 से अधिक गांव होंगे प्रभावित: मरम्मत कार्य के चलते जडथल फीडर के अधीन आने वाले जडथल, पाचौर, आशियाकी समेत 20 से अधिक गांवों में करीब 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। Power cut in Rewari
क्योंकि गर्मी के मौसम में बार बार लाइन फाल्ट होने के चांस रहते है ऐसे में निगम की तकनीकी टीम दिन के समय लाइन पर आवश्यक कार्य करेगी, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति को अधिक सुचारु और सुरक्षित बनाया जा सके। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।Power cut in Rewari












