रेवाड़ी पुलिस की सख्ती: टैक्सी और कमर्शियल वाहनों में GPS अनिवार्य

On: June 17, 2026 6:38 PM
Follow Us:
थाना कसोला परिसर में जिले के टैक्सी चालकों, गाड़ी मालिकों और ट्रांसपोर्टरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

रेवाड़ी जिले में बढ़ते ठगी, लूटपाट और अन्य आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रेवाड़ी पुलिस ने टैक्सी चालकों, वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए विशेष सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में बुधवार को थाना कसोला परिसर में जिले के टैक्सी चालकों, गाड़ी मालिकों और ट्रांसपोर्टरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

ये दिए आदेश: बैठक की अध्यक्षता डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने की। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी वाहन संचालकों का सहयोग आवश्यक है।

बैठक के दौरान डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने सभी टैक्सी एवं कमर्शियल वाहन मालिकों को अपनी गाड़ियों में अनिवार्य रूप से GPS सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि GPS के माध्यम से वाहनों की लाइव लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति या आपराधिक घटना के दौरान पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

पूरा रिकोर्ड करना होगा अपडेट’ बता इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी सवारी की बुकिंग से पहले उसका पूरा नाम, मोबाइल नंबर, स्थायी पता और पहचान पत्र का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। बिना पहचान सत्यापन के किसी भी अज्ञात व्यक्ति को वाहन उपलब्ध न कराया जाए।

डायल 112 पर दे सूचना: ने चालकों को यह भी निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति या उसका सामान संदिग्ध प्रतीत होता है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दी जाए। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग करने तथा यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

ये रहे मौजूद: उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में थाना शहर रेवाड़ी के प्रबंधक निरीक्षक सुबे सिंह, थाना धारूहेड़ा के प्रबंधक निरीक्षक कबूल सिंह, थाना कसोला के प्रबंधक निरीक्षक सतीश कुमार और थाना बावल के प्रबंधक निरीक्षक फूल कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now