वोट ठीक करवाने का एक और मौका, रेवाड़ी डीसी को देना होगा फॉर्म D, जानिए कौन कर सकते है अपील

On: March 21, 2026 8:38 PM
Follow Us:
VOTE

रेवाड़ी: धारूहेड़ा: नगर निकाय के चुनावो को लेकर नपा धारूहेड़ा की ओर जारी की गई ड्राफ्ट सूची में 800 दावों में 258 दावे खारिज कर दिए गए है। अब खारिज किए मतदाताओ को अपनी दावे ठीक करवाने के लिए उपायुक्त रेवाड़ी के पास फार्म डी जमा करवा होगा। वहां उसे एक तिथि दी जाएगी तथा उपायुक्त के सामने कागजात पेश करके उपस्थित होना होगा। उसके बाद ही उनके दावों को ठीक किया जाएगा।

फॉर्म D भरते समय आवेदक को अपनी पहचान और पते से जुड़े प्रमाण पत्र जमा करने होते हैं। आमतौर पर पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज मान्य होते हैं। वहीं पते के प्रमाण के रूप में राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल, बैंक पासबुक या आधार कार्ड स्वीकार किया जाता है। आवेदन करते समय यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि दस्तावेजों की स्पष्ट फोटो कॉपी लगाई जाए और मोबाइल नंबर सही तरीके से दर्ज किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर अधिकारी संपर्क कर सकें।

वोट ठीक करवाने का एक और मौका, रेवाड़ी डीसी को देना होगा फॉर्म D, जानिए कौन कर सकते है अपील
वोट ठीक करवाने का एक और मौका, रेवाड़ी डीसी को देना होगा फॉर्म D, जानिए कौन कर सकते है अपील

केवल ये ही लोग कर सकते है अपील’ बता दे जिन लोगो ने नपा मे अपनी श्किाायत दी थी लेकिन वह शिकायत के बावजूद उनकी अपील को खारिज कर दिया गया। ऐसे में फार्म क व ख की अपील खारिज होने वाले ही उपायुक्त को डी फार्म भरने अपने दावे को ठीक करवाने के लिए अपील कर सकते है। जिन्होने नपा मे अपील नहीं की थी वे दावे नहीं कर सकते।

19 मार्च तक करे दावे प्रस्तुत: प्रशासन के अनुसार अपील उपायुक्त कार्यालय रेवाड़ी के कमरा नंबर 113 में ली जाएगी। सभी दावे 16 से 19 मार्च तक रेवाड़ी कार्यालय में जमा करवाना होगा। । इसके बाद संशोधित और अंतिम मतदाता सूची 27 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। दावें के लिए फार्म डी भरना होगा।

जिन मतदाताओं ने नपा कार्यालय में अपने मतदान को ठीक करवाने के लिए अपील की थी लेकिन उनकी अपील खारिज कर दी गई वे अपने दस्तावेज के साथ दोबारा से उपायुक्त रेवाडी के पास 19 मार्च तक फार्म डी फार्म जमा करवा सकते है।
सुमित शर्मा, नपा सचिव

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now