Rewari: धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास स्थित परमहंस कुटी में ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद सरस्वती का निर्वाण महोत्सव 15 और 16 मार्च 2026 को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। बाबा शंकर दास महाराज के सान्निध्य में आयोजित प्रोग्राम में आध्यात्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 15 मार्च की रात भजन-कीर्तन से होगी, जिसमें संत-महात्माओं द्वारा भक्ति गीतों और सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा।
16 मार्च को सुबह 9 बजे हवन व श्रद्धांजलि समारोह होगा। आयोजन के समापन पर 16 मार्च को भंडारा एवं प्रसाद का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नंबरदार रूपचंद, भूपेंद्र, नारायण शर्मा को जिम्मेदारी सौंप गई।
Rewari:ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद सरस्वती निर्वाण महोत्सव 16 को
By Best E News
On: March 14, 2026 2:37 PM













