हरियाणा रिले टीम का चयन 15 मार्च को, पानीपत स्टेडियम में होगा ट्रायल

On: March 10, 2026 9:33 PM
Follow Us:
हरियाणा रिले टीम का चयन 15 मार्च को, पानीपत स्टेडियम में होगा ट्रायल

हरियाणा: तीसरी नेशनल ओपन रिले चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम का चयन 15 मार्च को सिवाह स्टेडियम पानीपत में किया जाएगा और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ए एफ आई) के द्वारा आयोजित 28 मार्च को (चंडीगढ़) में नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी।

मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड फरीदाबाद ने बताया कि तीसरी नेशनल ओपन रिले चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम का चयन 15 मार्च को सिवाह स्टेडियम पानीपत में किया जाएगा और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ए एफ आई) के द्वारा आयोजित 28 मार्च को (चंडीगढ़) में नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स ने बताया कि तीसरी नेशनल ओपन रिले चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पुरुष एवं महिला वर्ग और 20 साल लडका एवं लडकी वर्ग में खिलाड़ियों का चयन उनके खेल प्रदर्शन एवं योग्यता के आधार पर सिलैक्शन कमेटी द्वारा किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में वही खिलाडी भाग ले सकते हैं, जिनके पास ए एफ आई यू आई डी होगी।

खिलाडियों के लिए यूआईडी जरूरी

बिना यू आई डी वाले एथलीट खिलाडी को अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। जिन खिलाड़ियों की ए एफ आई यू आई डी नहीं बनी है,वे सभी एथलीट खिलाडी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर यू आई डी नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

ये कागजात जरूरी

मलिक ने कहा कि चयन प्रक्रिया में भाग ले रहे सभी एथलीट खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र,आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो एवं यू आई डी का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया 20 वर्ष आयु वर्ग में 28 मार्च 2006 से 27 मार्च 2010 के मध्य जन्म वाले एथलीट खिलाडी ही भाग ले सकते हैं।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now