Haryana सरकार ने आज फिर से केंद्रीय लोक सेवा आयोग को DGP की नियुक्ति के लिए पैनल भेजा है। हरियाणा सरकार द्वारा यूपीएससी को भेजे गए पैनल में पांच आईपीएस नाम हैं।
1990 बैच के शत्रुजीत कपूर, एसके जैन (1991 बैच), अजय सिंगल (1992 बैच), आलोक मित्तल (1993 बैच) और अर्शिंदर चावला इन IPS अधिकारियों में शामिल हैं।
हरियाणा सरकार ने पहले भी DGP की नियुक्ति का पैनल UPSC को भेजा था, लेकिन यूपीएससी ने इसे नकार दिया और फिर से भेज दिया। 31 दिसंबर को कार्यवाहक DGP ओपी सिंह रिटायर हो जाएंगे।













