Haryana News: अब नया बिजली कनेक्शन के नहीं काटने पडेंगे चक्कर, जानिए क्या है नया नियम

On: December 9, 2025 2:46 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया हुई आसान, अब जल्दी मिलेगा नया कनेक्शन

Haryana News: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ी राहत वाली खबर आई है। अब नए बिजली कनेक्शन के लिए लंबे इंतजार का दौर खत्म होने वाला है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) ने बिजली कनेक्शन देने की एक नई समय-सीमा जारी की है। इसके तहत उपभोक्ताओं को उनके आवेदन के अनुसार जल्द से जल्द कनेक्शन मिल सकेगा। Haryana News

मेट्रो शहरों में बिजली कनेक्शन तुरंत मिलेगा

HERC ने साफ किया है कि अगर आप मेट्रोपॉलिटन शहरों में रहते हैं और आपने बिजली कनेक्शन के लिए पूरा आवेदन जमा कर दिया है तो आपको सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही नया कनेक्शन मिल जाएगा। इससे पहले लोगों को कई सप्ताह या महीनों तक इंतजार करना पड़ता था। अब यह प्रक्रिया बहुत तेज़ और पारदर्शी हो जाएगी।

नगर क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों के लिए अलग नियम

जहां मेट्रो शहरों के लिए तीन दिन का समय तय किया गया है, वहीं नगर क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन मिलने की अवधि सात दिनों की रखी गई है। इसका मतलब है कि शहरों के छोटे इलाकों में भी अब बिजली कनेक्शन मिलने में ज्यादा देर नहीं होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह अवधि थोड़ी ज्यादा है। यहां बिजली कनेक्शन मिलने की समय-सीमा 15 दिनों की रखी गई है। यह वक्त ग्रामीण इलाकों की भौगोलिक स्थिति और तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्धारित किया गया है। Haryana News

उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

इस नई समय-सीमा के लागू होने से बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा होगी। इससे बिजली विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और जनता का समय बचेगा। इसके अलावा, शिकायतों में कमी आएगी और बिजली वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी। Haryana News

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now